फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डहीना के आशीष कुमार नौसेना में बने सब-लेफ्टिनेंट

Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी जाहिर करते आशीष कुमार। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
डहीना। गांव डहीना निवासी आशीष कुमार भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर पास आउट हुए हैं। उनकी इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश सेवा का मार्ग चुना है। उनके दादा कैप्टन प्रताप सिंह खोला भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। अब आशीष ने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर परिवार का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर उनके पिता अशोक कुमार, माता सुनीता तथा दादी ओमवती ने खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। परिवार ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की बदौलत आशीष ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और सामाजिक लोगों ने भी आशीष कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी मेहनत और लगन से देश सेवा के बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें