फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी बढ़ते ही नारियल पानी की मांग में उछाल

विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास नारियल पानी की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही बाजार में नारियल पानी की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए लोग अब ठंडे और प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में नारियल पानी लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी नारियल की रेहड़ियों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। पहले जहां नारियल पानी की बिक्री सीमित हुआ करती थी, वहीं अब दुकानदारों के अनुसार रोजाना 70 से 80 नारियल आसानी से बिक रहे हैं। बढ़ती मांग का असर कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
बीते 15 दिनों में नारियल के दामों में करीब 20 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में एक नारियल का फुटकर भाव 80 से 90 रुपये तक पहुंच गया है जबकि कुछ समय पहले तक यही नारियल 60 से 65 रुपये में उपलब्ध था।
विज्ञापन




महाराणा प्रताप चौक के पास नारियल बेचने वाले अली ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग दिनभर में कई बार नारियल पानी पीना पसंद कर रहे हैं जिससे बिक्री बढ़ी है।
वहीं बावल चौक पर विक्रेता कमल सैनी का कहना है कि लोग नारियल पानी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसे सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें