फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शपथ लेते ही प्रधान विश्वामित्र बोले, अब नहीं होगा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता जिला सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने की। उनके साथ जिले के सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। सत्र न्यायाधीश का स्वागत बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर लाल गुप्ता ने जिला बार एसोसिएशन की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर किया। नए पदाधिकारी प्रधान विश्वामित्र यादव को सौरभ राव पूर्व प्रधान तथा उप प्रधान सुरेंद्र पाल यादव को पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, सचिव मनप्रिय यादव को सुखराम सहसचिव टार्जन यादव व कोषाध्यक्ष विवेक यादव का पूर्व पदाधिकारी की ओर से स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को चुनाव समिति के सदस्य अश्विनी तिवारी एडवोकेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बावल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान प्रवीण यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र खटाना, सचिव किरण पोसवाल, सह सचिव शुभम व कोषाध्यक्ष जयपाल चौहान का स्वागत फूलों का गुच्छा देखकर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान ने सम्मानित किया। इसके साथ ही कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान सुनील रामबास का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सभी की सहमति से लिए जाएंगे फैसले

स्वागत के बाद अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रधान विश्वामित्र ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को होने वाले वर्क सस्पेंड को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। उनका इस फैसले का स्वागत बार एसोसिएशन में मौजूद अधिवक्ताओं ने जोरदार ताली बजाकर किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के कोई भी फैसला बंद कमरे में नहीं लिए जाएंगे, सभी फैसले बैठक में सभी की सहमति से लिए जाएंगे।

महिला अधिवक्ताओं को एक पद आवश्यक रूप से रिजर्व

मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि महिला अधिवक्ताओं को एक पद आवश्यक रूप से रिजर्व कर दिया जाए, ताकि महिलाओं की भागीदारी भी हमारे बार एसोसिएशन में सक्रिय रूप से रह सके।
विज्ञापन


ये वकील रहे मौजूद

इस अवसर पर चुनाव समिति के सदस्य चौधरी चरण सिंह यादव, चंदन सिंह यादव, नवीन जांगड़ा, अश्वनी तिवारी, सुनील चौधरी, रूपचंद यादव, नरेंद्र सिंह राव, अमरजीत यादव, पूर्व प्रधान सुधीर यादव, नरेश यादव खड़गवास समेत बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें