फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाईपास के निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने मुक्तकंठ से देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर जहां सभी की जमकर वाहवाही लूटी, वहीं कोसली के बाईपास के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने को मांग जोरदार ढंग से उठाया तथा इसके निर्माण की समयावधि भी निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां..’ से जमकर वाहवाही लूटी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वयं कोसली विधायक के गीत की सराहना की। वहीं, कोसली विधायक ने सर्वप्रथम उनकी मांग पर कोसली विधानसभा क्षेत्र में लगे दोनों टोल को हटाने व पुल निर्माण का कार्य चालू कराने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कोसली बाईपास की मांग को जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा कि कोसली बाईपास वर्षों से लंबित है। उनके द्वारा बार-बार इस मांग को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि इस बाईपास के निर्माण में जमीन का मसला रुकावटें पैदा कर रहा है। कोसली विधायक ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है आज क्षेत्र के किसानों ने 70 फीसदी जमीन पोर्टल पर अपलोड कर दी है तथा केवल 30 फीसदी जमीन शेष बची है, जो कि सरकार के दायरे में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें