फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तिजारा के अरविंद यादव को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अरविंद यादव
विज्ञापन
भिवाड़ी। टपूकड़ा उपखंड के मसीत गांव निवासी और सीमा सुरक्षा बल में द्वितीय-इन-कमांड (2आईसी) अरविंद यादव को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडवोकेट जितेंद्र यादव ने बताया कि अरविंद यादव ने अपने लंबे सेवाकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, महत्वपूर्ण सुरक्षा दायित्वों और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न आयोजनों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे विशेष सुरक्षा दल में भी तैनात रहे और इस दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें