फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दूसरों के घर रोशन करने में गुजर रही कारीगरों की रात

Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अजय गिरी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली आते ही बाजारों और घरों में रोशनी की चमक बढ़ने लगती है। कहीं रंग-बिरंगी झालरें लगाई जा रही हैं तो कहीं घरों और दुकानों को आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है। इन रोशनियों के पीछे उन मेहनतकश हाथों की भी अहम भूमिका है, जो दूसरों के घरों को जगमग करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन, लाइटिंग लगाने वाले कारीगर और सजावट करने वाले मजदूरों के लिए दिवाली का समय सबसे अधिक काम वाला होता है। त्योहार नजदीक आते ही काम का दबाव इतना बढ़ जाता है कि उन्हें देर रात तक काम करना पड़ता है। कई बार परिवार के साथ त्योहार मनाने से पहले ही उन्हें दूसरों के घरों की सजावट पूरी करनी होती है।
दिवाली की तैयारियों के बीच इन कारीगरों की दिनचर्या भी बदल जाती है। सुबह से शुरू हुआ काम देर रात तक चलता है। कोई ऊंचाई पर चढ़कर लाइटें लगा रहा है तो कोई तारों को जोड़कर रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त कर रहा है। वहीं, सजावट करने वाले मजदूर घरों और दुकानों को आकर्षक रूप देने में जुटे रहते हैं। उनके लिए त्योहार कमाई का अच्छा अवसर भी लेकर आता है, लेकिन इसके साथ मेहनत और जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

समय पर काम पूरा करना पहली प्राथमिकता:
लाइटिंग का काम करने वाले अजय गिरी ने बताया कि दिवाली के दौरान सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक काम मिल जाता है। ग्राहक चाहते हैं कि त्योहार से पहले उनके घर और दुकानें पूरी तरह रोशनी से सज जाएं। ऐसे में सुबह से देर रात तक काम करना पड़ता है। कई बार एक दिन में दो से तीन जगहों पर लाइटिंग का काम पूरा करना होता है। त्योहार पर कमाई अच्छी होती है, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने का मौका कम मिल पाता है।

दूसरों की खुशियों में ही हमारी दिवाली
सजावट का काम करने वाले संजय ने बताया कि दिवाली उनके लिए सबसे व्यस्त समय होता है। घरों और दुकानों को सजाने के लिए कई दिन पहले से बुकिंग मिलने लगती है। समय पर काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जब उनके हाथों से सजाया गया घर रोशनी से जगमगाता है और लोग खुश होते हैं तो मेहनत सफल लगती है। अपनी दिवाली मनाने से पहले दूसरों के घरों को रोशन करना ही उनके काम की सबसे बड़ी पहचान है।

अजय गिरी- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें