दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग प्रदान करते आशीर्वाद समिति के सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। दिगंबर जैन आशीर्वाद समिति की ओर से दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। समिति की प्रधान शारदा जैन ने बताया कि नगर के फिजियोथेरेपिस्ट संदीप यादव के सेंटर पर बच्चों को कृत्रिम अंग लगाए गए। कृत्रिम अंग के अभाव में बच्चों के सामान्य जीवन और दैनिक गतिविधियों पर काफी असर पड़ रहा था। शारदा जैन ने कहा कि दिगंबर जैन आशीर्वाद समिति पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहायता के कार्यों में निरंतर जुटी हुई है। इस अवसर पर समिति की सदस्या दिव्या जैन, सुधा जैन, सुनीता जैन, रिया जैन, कविता जैन, गोपाली जैन तथा डॉ. सतेंद्र भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।