डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में चल रहे छह दिवसीय अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में मशीन लर्निंग, हेल्थ केयर और योग के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ. नन्हे सिंह ने एप्लीकेशन ऑफ मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर के बारे में जानकारी। कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोगी है।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर मुनिश्वर राय ने भी विचार रखे। उन्होंने समझाया कि योग और ध्यान द्वारा संकाय के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस कैसे उपयोगी हैं। कार्यक्रम के चौथे दिन के व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. नितिन सैनी ने मशीन लर्निंग व प्रिसीजन टेक्नोलॉजी के उपयोग से हेल्थ केयर मॉनिटरिंग पर व्याख्यान दिया।
द्वितीय सत्र में ज्योत्सना सिन्हा ने बिग डेटा, एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सत्येंद्र बल ने कहा कि यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई व प्रिसीजन टेक्नोलॉजी के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर सह संयोजक प्रोफेसर पंकज त्यागी, संकाय सदस्य डॉ. अशोक, डॉ. श्रुति, डॉ. नवीन, डॉ. संगीता, डॉ. प्रिया, डॉ. अमित और वित्त अधिकारी अनिल कुमार सहित विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।