फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी में छाया अरावली सदन

विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित गणित प्रश्नोत्तरी के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि एवं स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित सप्ताह के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों में गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। रामानुजन गणित क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में अरावली सदन ने विजेता रहकर नए कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सीहा की सरपंच सरिता यादव की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। छात्रा अध्यापिका दीपिका यादव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया।

विद्यालय के स्टाफ उप सचिव शशि कपूर ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में अरावली सदन की टीमों ने विजेता रहकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। सब जूनियर में हिमालय सदन, जूनियर में नीलगिरि सदन व सीनियर में शिवालिक सदन उपविजेता रहे।
विज्ञापन

गणित प्राध्यापक दिनेश कुमार, सतपाल सिंह और शक्ति सिंह विभिन्न वर्गों में क्विज मास्टर रहे। अध्यापिका मंजू शर्मा व रेखा यादव ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें