फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 9 दिनों बाद एक्यूआई पहुंचा 200 के नीचे

Sun, 19 Nov 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदूषण के बढ़ते कहर से बीते दो दिनों से लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से शहर की हवा जहरीले हो चुकी थी। अब पुरवाई हवा चलने के कारण एक्यूआई में काफी हद तक सुधार है। रविवार को एक्यूआई 192 दर्ज किया गया। जोकि लोगों के लिए सेहत की दृष्टि से अच्छी खबर है। शनिवार को प्रदूषण का स्तर 285 था। पूरे हफ्ते में शनिवार ही एक ऐसा दिन था, जब प्रदूषण का स्तर 300 से कम दर्ज किया गया था। इससे पहले पिछले हफ्ते में प्रदूषण का स्तर 300 को पार कर रहा था। आने वाले दिनों में भी अब प्रदूषण लगातार कम होते दिखाई देगा। कारण यह है कि अब पुरवाई हवा चलने लगी है। दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब में पराली जलाने की गतिविधियां काफी कम हो चुकी हैं। कारण यह है कि आगामी फसलों की बिजाई आरंभ हो चुकी है। ऐसे में अब प्रदूषण का स्तर कम होता जाएगा। साथ ही प्रशासन द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए जो ग्रैप की पाबंदियां लगाई गईं हैं। उससे भी अब काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन


हवाओं की दिशा निभातीं है प्रमुख भूमिका

मौसम वैज्ञानिक और पर्यावरण विद् चंद्रमोहन ने बताया कि सरकार और प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ इस प्रदूषण को कम करने में आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। वायु प्रदूषण स्तर के बढ़ने और घटने में हवाओं की दिशा प्रमुख भूमिका निभातीं हैं। बंगाल की खाड़ी पर बना डिप डिप्रेशन जो चक्रवाती तूफान मिधिली में तब्दील होकर 60-70 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ खेपुपारा के करीब बांग्लादेश तट को पार कर रहा है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में हल्की पुरवाई चलने से और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही एनसीआर में बढ़े हुए वायु प्रदूषण से आंशिक राहत और सम्पूर्ण इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक में आंशिक सुधार हुआ है।

अभी भी ये पाबंदियां रहेंगी बरकरार

वायु गुणवत्ता में सुधार होने पर ग्रेप चार के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के लिए निर्माण कार्य की मंजूरी भी दे दी गई है, लेकिन सभी के लिए यह मंजूरी ग्रेप तीन हटने के बाद ही मिल पाएगी। सरकारी परियोजनाओं के अलावा अन्य किसी भी तरह का निर्माण और ध्वस्तीकरण नहीं होगा। दिल्ली में बीएस-3 वाले पेट्रोल और बीएस-4 वाले डीजल वाहनों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। डीजल से चलने वाले जनरेटर का संचालन नहीं किया जा सकेगा। धुएं को रोकने के लिए तंदूर में कोयला या लकड़ी नहीं जलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रदूषण की स्थिति

दिन एक्यूआई
19 नवंबर 192
18 नवंबर 285
17 नवंबर 320
16 नवंबर 340
15 नवंबर 344
14 नवंबर 379
13 नवंबर 343
12 नवंबर 228
11 नवंबर 160
10 नवंबर 194


एक्यूआई की छह कैटेगरी

0 और 50 : अच्छा
51 और 100 : संतोषजनक
101 और 200 : मध्यम
201 और 300 : खराब
301 और 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें