फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक्यूआई <bha>@</bha>263... पाबंदियां सख्ती से लागू की जाएंगी

Thu, 24 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे कालोनी के पास खाली प्लाट में जलते कूड़े से उठता धुआं। स्रोत: वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को शहर का (एयर क्वालिटी इंडेक्स) एक्यूआई 263 तक पहुंच गया। सुबह स्मॉग की हल्की परत भी दिखाई देने लगी है। इससे हृदय और अस्थमा रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने का एक कारण खुले में जलने वाला कूड़ा भी है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बढ़ते प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत लागू प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पाबंदियों को सख्ती से लागू किया जाएगा।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी भी सख्त हैं। दोनों ही संस्थाओं ने वायु गुणवत्ता बेहतर करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को शहर में धूल के कणों को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी फसल अवशेष जलाने की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डीसी ने मार्केट में कूड़ा जलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर किसी मार्केट में ऐसी सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इंडस्ट्रियल क्षेत्र में अनुपयोगी सामान जलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी स्तर पर कार्रवाई में देरी की सूचना मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने हिदायत देते हुए कहा कि त्योहारों पर ग्रीन पटाखों के अलावा अन्य पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
पीसीबी ने एचएसवीपी को लिखा पत्र


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पत्र जारी कर कंटेनर डिपो के पास विभाग की खाली जमीन की सफाई करवाने के लिए लिखा गया है। इस जमीन पर बड़ी संख्या में झुग्गियां और अवैध कब्जे हैं। यहां आधा एकड़ से ज्यादा जमीन पर कूड़ा फैला है। हर रोज आग लगाई जा रही है। इससे पूरे इलाके में धुआं फैल जाता है। कंटेनर डिपो के पीछे और आसपास एचएसवीपी की करीब दो एकड़ से ज्यादा जमीन खाली पड़ी है। रेलवे लाइन के साथ लगती इस जमीन की कभी डिपार्टमेंट ने सुध नहीं ली। इसकी वजह से यहां काफी सारी झुग्गियां बन गईं। इन झुग्गियों में रहने वाले लोग शहर में कूड़ा बीनते हैं। कचरे को झुग्गियों के पास ही लाकर एकत्रित किया जाता है। जरूरत की चीजों को निकालकर बाकी को खाली जमीन पर रखकर आग लगा दी जाती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ हरीश शर्मा ने बताया कि कंटेनर डिपो के पीछे एचएसवीपी की काफी जमीन पड़ी है। इस पर सीएनडी वेस्ट पड़ा हुआ है। कचरा हटाने के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन



बुधवार को जिले में प्रदूषण की स्थिति

समय एक्यूआई

सुबह 7 बजे 263
सुबह 9 बजे 259
सुबह 11 बजे 247
दोपहर 1 बजे 237
दोपहर 3 बजे 219
शाम 6 बजे 199
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें