रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप ने 8 हरियाणा एनसीसी गर्ल्स बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को भारतीय सेना में भविष्य बनाने के लिए विभिन्न पदों की जानकारी दी। अग्निपथ योजना में अवसरों के बारे में बताया। बताया कि भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, अधिकारी और सैन्य नर्सिंग सेवा में भविष्य बना सकती हैं। जिन छात्राओं ने न्यूनतम शैक्षणिक व न्यूनतम आयु सीमा पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। एनसीसी अभ्यर्थियों के लिए बोनस अंकों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर हवलदार क्लर्क अभय कुमार तिवारी, सीईओ 8 हरियाणा एनसीसी गर्ल्स बटालियन कर्नल वीएम सिंह और सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।