फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता पीठ स्थापित करने की मिली स्वीकृति, नए संस्थान भी मंजूर

Mon, 21 Sep 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईजीयू की कार्यकारिणी परिषद की बैठक लेते कुलपति प्रो. असीम मिगलानी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की कार्यकारिणी परिषद की 52वीं बैठक कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन के बोर्ड रूम में हुई। इसमें अकादमिक, प्रशासनिक, वित्तीय, शोध और संबद्धता से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता पीठ की स्थापना को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

साथ ही सभी पीठों में नियमित सीटों के अतिरिक्त एक-एक पीएचडी सीट आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुविषयक अध्ययन संस्थान तथा विश्वविद्यालय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना को भी हरी झंडी दी गई।
उद्योग और व्यावहारिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के चयन समिति की सिफारिशों को अनुमोदित किया गया। विभिन्न विभागों में विजिटिंग प्रोफेसर, एडजंक्ट फैकल्टी, डिस्टिंग्विश्ड फैकल्टी और चेयर प्रोफेसरों की नियुक्तियों को भी मंजूरी मिली। आईक्यूएसी सलाहकार, तकनीकी सलाहकार (वित्त) और सलाहकार (बागवानी) की नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बीएड, बीएलएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएड तथा यूजीडी के प्रवेश ब्रोशर को स्वीकृति दी गई। अनुसंधान एवं विकास निदेशालय के नए दिशा-निर्देश और दान के पारदर्शी प्रबंधन के लिए एसओपी भी मंजूर की गई।
एनईपी-2020 के तहत सीजीपीए और स्वर्ण पदक चयन के नए नियम, स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक की कार्रवाई, विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू और पांच वर्षीय एकीकृत यूजी-पीजी पाठ्यक्रम को भी मंजूरी दी गई। माता राज कौर इंस्टीट्यूट में बीटेक और एमबीए नए पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति मिली।
कुलपति ने कहा कि निर्णय विश्वविद्यालय को बेहतर शैक्षणिक और शोध केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायक होंगे। बैठक में कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह समेत परिषद के सदस्य हाइब्रिड माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें