रेवाड़ी। महेश्वरी स्थित प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नेहा चाहर ने 95% अंक प्राप्त कर कक्षा में टॉप किया। अंशिका ने 94%, रितिक ने 93%, नेहा सैन ने 92%, अमृता ने 91% रिया ने 90% अंक प्राप्त किए। स्कूल की डायरेक्टर केशा यादव ने बताया कि बच्चों, अभिभावकों और टीचर्स की मेहनत का ही नतीजा है की सभी विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। संवाद