धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में गांव जड़थल निवासी हरिओम ने बताया कि गांव लोहारो की ढाणी में उसने एक कंपनी खोल रखी है। शुक्रवार रात करीब 1 बजे के आसपास कंपनी में अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी का ताला तोड़ जनरेटर की बैट्री व मोटर चोरी कर ले गए। फिलहाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद