फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एलएलबी और पीजी में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 27 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 24 Jul 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित गांधी विश्वविद्यालय में एलएलबी और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए यह प्रवेश कार्यक्रम लागू किया है। अभ्यर्थी 27 जुलाई तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पोर्टल और नोटिस बोर्ड पर 27 जुलाई को मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 28 जुलाई संबंधित विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
संबंधित विभाग की ओर से 29 जुलाई श्रेणीवार रिक्त सीटों का विवरण अकादमिक शाखा एवं विश्वविद्यालय समन्वय केंद्र को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार विद्यार्थियों से आग्रह किया कि एमए अर्थशास्त्र कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र आवेदन कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, शोध, शिक्षण, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों, भारतीय रिजर्व बैंक, नीति आयोग, सांख्यिकी एवं योजना विभागों, सिविल सेवा, कॉर्पोरेट क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में कॅरिअर की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

साथ ही यह विषय यूजीसी-नेट, सिविल सेवा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें