रेवाड़ी। आयुष्मान भारत के तहत चिरायु हरियाणा योजना का विस्तार किया गया है। इसका लाभ लेने के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने वाले सभी पात्रों को 1 नवंबर से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि सरकार 1.80 लाख से 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले नागरिकों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को 1500 रुपये सालाना प्रीमियम अदा करना होगा। जिले में 40 हजार पात्र व्यक्ति हैं जिनकी आय 1.80 लाख से 3 लाख सालाना के बीच है। ऐसे लोग सभी पीएचसी में लगे कैंप में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। सीएससी या मोबाइल से आवेदन किया जा सकता है।