रेवाड़ी। भगवान महावीर फाउंडेशन की ओर से 28वें महावीर अवाॅर्ड के लिए अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपए, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि इस अवाॅर्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवाॅर्ड दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटाचालिहा की अध्यक्षता में न्यायपीठ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अवार्ड में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।