फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में ऑनलाइन स्पॉट दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Fri, 14 Aug 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले का चौथा चरण शुरू हो गया है। तीन चरणों में रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए चौथे चरण में ऑनलाइन स्पॉट दाखिला लेने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शुक्रवार से नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि ऑनलाइन स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 12 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में किया गया। अब रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चौथे चरण में उन विद्यार्थियों को भी दाखिले का अवसर मिलेगा, जिन्हें पहले तीन चरणों में सीट नहीं मिल सकी या किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए।
विद्यार्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर ओपन फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेना होगा। उपलब्ध सीटों के आधार पर विद्यार्थी ट्रेड और संस्थान का विकल्प चुन सकेंगे। सीट आवंटन के बाद मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजकीय महिला आईटीआई में तीसरे चरण में 217 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके बावजूद विभिन्न ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

कॉस्मेटोलॉजी में 41, कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34 और ड्रेस मेकिंग में 31 सीटें खाली हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेडों में भी सीटें रिक्त हैं। वहीं राजकीय बाल आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची के तहत 114 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन में 24 और आरएसी में 19 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, एमएमवी समेत अन्य ट्रेडों में भी सीटें आवंटित हुई हैं।

रोजगारपरक ट्रेडों की ओर बढ़ा विद्यार्थियों का रुझान
आईटीआई में इस बार विद्यार्थियों का रुझान रोजगारपरक ट्रेडों की ओर देखने को मिला है। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (आरएसी), मोटर मैकेनिक व्हीकल (एमएमवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कोपा जैसे ट्रेडों में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

वर्जन:
रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथे चरण में ऑनलाइन स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक विद्यार्थी उपलब्ध सीटों के अनुसार दाखिला ले सकते हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें