रेवाड़ी। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल के परिसर में मकर संक्रांति (14 जनवरी) पर होने वाले शादी समारोह के लिए 21 जोड़ों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 5 जनवरी है।
सर्वजातीय विवाह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली होंगे। अध्यक्षता रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव करेंगे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 23वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। अभी तक ट्रस्ट 503 लड़कियों के विवाह कराए चुके हैं।
इस बार विवाह के लिए 26 जोड़ों ने आवेदन किया था जिनमें से 21 जोड़ों के आवेदन सही पाए गए। इनमें से 16 जोड़ो के आवेदन जमा भी हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर हैं। 14 जनवरी को सभी जोड़ों का सनातन परंपरा के अनुसार पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क निर्माण के चलते इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।
समारोह में समाजसेवी राहुल यादव दीप प्रज्वलित करेंगे तथा जुगनू गोयल माल्यार्पण करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, बीएमजी ग्रुप के चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, समाजसेवी विकास गर्ग, ब्लाक समिति चेयरमैन प्रदीप बाम्बड, समाजसेवी रमेश सचदेवा व हरिसिंह सैनी शामिल होंगे।
ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन गंडाला वाले, प्रधान प्रवीण अग्रवाल सातों वाले, उप प्रधान मनोज गोयल, सचिव शरद गोयल अजमेर वाले, कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल चूरू वाले, ट्रस्टी राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल फर्नीचर वाले प्रेमस्वरूप अग्रवाल आदि ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति पर इस समारोह में शामिल होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दें।