रेवाड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थी 30 नवंबर तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग सहित निर्धारित श्रेणियों के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम और विद्यार्थी का हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है। पात्रता के अनुसार आठ हजार से 12 हजार तक सहायता मिल सकती है। संवाद