रेवाड़ी। चेक बाउंस के मामलों के निपटारे के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि लोक अदालत जिला न्यायालय रेवाड़ी के साथ कोसली और बावल में भी लगेगी। इसमें लंबित मामलों के अलावा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले भी रखे जा सकते हैं। लोक अदालत में समझौते से फैसला होने पर समय और धन की बचत होती है तथा निर्धारित नियमों के अनुसार कोर्ट फीस वापस मिलती है। जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर संपर्क कर सकते हैं।