फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 : 28 जनवरी तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
5 फरवरी को होगी लेवल-1 की परीक्षा, जिले में अब तक 1678 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी बिना किसी खर्च के डाॅक्टर व इंजीनियर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। सुपर-100 के नए बैच के लिए 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी, जबकि, लेवल एक की परीक्षा पांच फरवरी को होगी।
जिले में अब तक 1678 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 20 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी। इसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। पांच मई से बैच शुरू होने की संभावना है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार करती है व्यय

10वीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन, वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनकी सहायता व सहयोग के लिए प्रदेश सरकार की यह सुपर-100 योजना है। इसमें दाखिल होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
विज्ञापन



वर्जन
सुपर-100 परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल, जिले में अब तक 1678 आवेदन आ चुके हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें