फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन 11 जुलाई तक

Wed, 25 Jun 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के साथ एक रजत पदक, एक प्रमाणपत्र, शाल के साथ संपूर्ण भावी सेवा के लिए महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धियां भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना चाहिए। 20 वर्षों के नियमित शिक्षण अनुभव के साथ प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य जिनमें से सीडीसी प्रभार सहित हेड मास्टर या प्रिंसिपल के रूप में कम से कम पांच वर्ष की सेवा जरूरी है।
डीईओ, बीईओ, बीईईओ और एससीईआरटी व एसएसए के कर्मचारी और निदेशालय में कार्यरत कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें