संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट और कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति चयनित बालकों को पुरस्कृत करेंगे। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी।
बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों की छंटनी करेगी। इसके बाद फाइनल नामों का चयन नेशनल कमेटी की ओर से किया जाएगा।
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी बेवसाइट पर देखी जा सकती है।