फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर को होगी परीक्षा

विज्ञापन
फोटो : 11जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले होनहार व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 8 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा 30 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 8 के विद्यार्थियों को एक प्रतियोगिता परीक्षा पास करनी होती है। उसके बाद उन्हें कक्षा 9 से 12वीं तक स्कॉलरशिप मिलती है। योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। यदि विद्यार्थी एक साथ योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें चार वर्ष में पूरे 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
योजना के तहत कक्षा आठवीं का विद्यार्थी आवेदन तो कर सकता है लेकिन इसका लाभ कक्षा 9 से 12वीं तक प्राप्त हो सकेगा। छात्रवृत्ति राशि का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थी इसका लाभ ले सकेंगे। योजना में एक हजार रुपये प्रतिमाह ऐसे विद्यार्थियों को दिए जाते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आयु तीन लाख 30 हजार रुपये से कम हो।
विज्ञापन



क्या है एनएमएमएस छात्रवृत्ति

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से वर्ष 2008 में राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति की केंद्र स्तर पर शुरुआत की गई थी। ये छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सालाना 12 हजार रुपये की राशि प्रदान कर इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पिछले वर्ष 143 विद्यार्थियों का हुआ था चयन



पिछले वर्ष परीक्षा में जिले से कुल 2348 ने आवेदन किया था। इसमें से 2199 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से उत्तीर्ण 143 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिन्हें प्रतिमाह विभाग की ओर से 1 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।
-

वर्जन:
शिक्षा निदेशालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए कक्षा 8 के विद्यार्थियों को एक परीक्षा पास करनी होती है। विद्यार्थियों को इस भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

- अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें