फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सहायक सेक्शन ऑफिसर बनीं अनुबाला

Thu, 09 Apr 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनुबाला।
विज्ञापन
कोसली। गांव कृष्णनगर की बेटी अनुबाला का चयन केंद्रीय सचिवालय में सहायक सेक्शन ऑफिसर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया, जिसमें अनुबाला ने सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने अनुबाला को बधाई दी है। पिता सतबीर सिंह ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बेटी की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अनुबाला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सभी विषयों पर संतुलित ध्यान देेने से सफलता जरूर मिलेगी। यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें