बावल थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में अपनी बुआ के घर आए करीब 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिला के चिल्हड़ निवासी करीब 22 राकेश गांव मोहनपुर स्थित अपनी बुआ के घर आया हुआ था। शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने अपनी बुआ को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे बावल स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बावल थाना के जांच अधिकारी किशोर ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद अपने परिजनों को बताया। उसके बाद अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ खाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।