रेवाडी। कला जीवन समिति की ओर से चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। हरियाणा कला यात्रा के संयोजक चित्रकार एसके राजोतिया ने बताया कि हरियाणा कला यात्रा की चित्रकार अंशु शर्मा को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हरियाणा मानव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, कला समिति की फाउंडर स्नेहलता जांगड़ा के कर कमलों द्वारा दिया गया। राजोतिया ने बताया कि उनको यह सम्मान मिलने पर उनकी माता हेमलता शर्मा व पिता राजेंद्र शर्मा ने गर्व महसूस करते हुए बधाई दी और अपनी बेटी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर हरियाणा कला यात्रा के सभी सदस्यों ने उनको बधाई दी। संवाद