फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय अंश ने 46 मिनट में पूरी की 10 किलोमीटर की दौड़

विज्ञापन
अंश को सम्मानित करते एडीजीपी ओपी सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मैराथन में हिस्सा लेने आए गांव ततारपुर खालसा निवासी 10 वर्षीय नन्हे धावक अंश ने 10 किलोमीटर की मैराथन की दौड़ को महज 46 मिनट में पूरा की। जब यह बालक दौड़ रहा था तो इसे देखकर बुजुर्ग भी दौड़ने लगे थे। बच्चे का हौसला देखकर मुख्यमंत्री के ओएसडी व एडीजीपी ओपी सिंह ने उसे 11 सौ रुपये का नकदी पुरस्कार देकर भविष्य का मिल्खा सिंह बताया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विश्व युवा दिवस पर आयोजित रेवाड़ी मैराथन में हिस्सा लेने के लिए गांव ततारपुर खालसा निवासी 10 वर्षीय अंश भी जिले के पचास हजार से अधिक लोगों के साथ दौड़ा। लोगों की भीड़ को देखकर अंश के परिजनों को भी थोड़ा डर लग रहा था। लेकिन दौड़ शुरू होने के कुछ देर बाद ही आसपास के लोगों को पछाड़ते हुए वह आगे बढ़ता गया। अंश को आगे बढ़ता देखकर आसपास के अन्य लोग भी उसके साथ दौड़ने लगाने के साथ ही उत्साहवर्धन करने लगे। करीब 46 मिनट तक लगातार दौड़ने के बाद मैराथन को पूरा कर अंश मंच पर पहुंचा। बता दें के अंश के माता-पिता किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
अंश का जज्बा देख गदगद हुए ओएसडी
नन्हे अंश का हौसला देखकर मुख्यमंत्री के ओएसडी व एडीजीपी ओपी सिंह नेे कहा कि बच्चे का हौसला बुलंद है। एक दिन यह प्रदेश मिल्खा सिंह बनेगा। उन्होंने उसे 11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें