फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

Mon, 15 Jul 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव खालेटा के एक मकान से आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मायन निवासी जुगनू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की 1 अंगूठी, 1 जोड़ी झुमके, 1 जोड़ी चांदी की पाजेव, 3 चांदी के सिक्के व 2 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 23 जून को गांव खालेटा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 20 जून की रात्रि को उनके मकान का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी व डीवीआर चोरी हुई थी। खोल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर में तीन आरोपी उमेश, हेमन्त व प्रशांत को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1 सोने का हार, 1 सोने की अंगूठी, 3 जोड़ी सोने के टोपस, 1 सोने का छल्ला, 1 सोने का ओम, 1 सोने की नोज पिन, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, 5 जोड़ी चांदी की कडली, 3 चांदी की चुटकी, 4 चांदी के सिक्के व 6 हजार रुपये नकद बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी प्रशांत ने बताया की उसने चोरी किए गए जेवरात में से कुछ जेवरात गांव मायन निवासी जुगनू को बेचने के लिए दिए है।पुलिस ने आरोपी जुगनू को भी गिरफ्तार कर लिया है।ु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें