फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चेन स्नेचिंग गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए की टीम ने अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह के एक और सदस्य जयपुर निवासी सुमेर उर्फ बिंटू को गिरफ्तार किया है। गिरोह के मुख्य सरगना को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सेक्टर-4 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 22 अक्तूबर की शाम वह बेटी के साथ शास्त्री चौक मॉडल टाउन से कत्याल अस्पताल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके गले से मंगलसूत्र और सोने-चांदी के दो लॉकेट छीन ले गए।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी और पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य सुमेर उर्फ बिंटू को भी जयपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुमेर उर्फ बिंटू आदतन अपराधी है और अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ राजस्थान के कोटपुतली, बहरोड़, नीमराना, जयपुर और भरतपुर सहित कई स्थानों पर चेन स्नेचिंग के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह वांछित भी चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान छीना गया मंगलसूत्र बरामद करने और गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें