कोसली। सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला बहराइच के गांव नौसुतिया डीडोरन निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
3 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि बृजेंद्र कुमार वर्मा निवासी गांव मोहरी खुर्द नशीली दवाएं बेचने का काम करता है, वह नशीली दवाएं प्रजापति चौक से रामगढ़ रोड पर एक गाड़ी के पास खड़ा है। रेडिंग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू करके 2892 नशे की गोलियां बरामद की गई। मामले में संलिप्त तीन आरोपी बृजेंद्र कुमार वर्मा, कामरान असरफ व अब्दुल हसीब को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी कामरान असरफ के कब्जे से 160 प्रतिबंधित नशे की गोलियां और बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।