संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बोलनी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को गांव गढ़ी निवासी राजाराम ने शिकायत में बताया था कि उसके तथा उसके भाई रामप्रताप के ट्यूबवेल से कोई अज्ञात व्यक्ति सोलर प्लेट की केबल चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने कसोला थाना में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी रोमन को पहले ही गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से केबल के 15 किलो तांबे के तार बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव बोलनी निवासी प्रवीण को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।