फोटो : 16आरोपी, सूबेदार उर्फ सुबा। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना माडल टाउन पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव चौमा निवासी सूबेदार उर्फ सुबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, सेक्टर-4 निवासी विनित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 11 जून 2021 को उसने अपनी ब्रेजा गाड़ी को घर के सामने खड़ी किया था, जो चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने मामले में संलिप्त पांच आरोपी प्रदीप सिंह, आसम, जमालू, राहुल खान व सुखजीवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।