फोटो: 04रेवाड़ी। अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने के मामले में आरोपी महमपाल उर्फ लालू। स्रोत: पुल
रेवाड़ी। सीआईए कोसली ने स्मैक बेचने के मामले में एक और आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी महमपाल उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी उदय गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 16 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलगढ़ निवासी उदय स्मैक बेचता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उदय को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.88 ग्राम स्मैक और 5200 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उदय के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मामला दर्ज किया।
उदय ने पुलिस को बताया कि वह महमपाल उर्फ लालू के साथ मिलकर स्मैक बेचता है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को महमपाल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि महमपाल के कब्जे से आवश्यक सबूत बरामद किए गए हैं।