फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने बीते वर्ष 25 नवंबर की रात गांव काकोडिया में रेस्टोरेंट कर्मचारी महेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गांव डाबडी निवासी मेहरचंद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव काकोडिया निवासी विजयपाल ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने गांव के मेन रोड पर रेस्टोरेंट खोला है। रेस्टोरेंट में आलनपुर निवासी महेश कारीगर का काम करता था।
25 नवंबर की रात महेश रेस्टोरेंट के पास खड़ा था तभी वहां मेहरचंद, तेजपाल व अशोक आए और महेश से झगड़ा करने लगे। जब वह छुड़ाने के लिए गए तो उसी दौरान अशोक ने महेश को गोली मार दी। गोली लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार्रवाई करते हुए संलिप्त मुख्य आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी अशोक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें