रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी राहुल है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 6 मार्च को पटौदी रोड डबल फाटक के नजदीक नाकाबंदी करके वाहन चैकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी की जांच की तो उसमें देशी शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने गाड़ी चालक विकास उर्फ तर्रे से शराब का परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। पूछताछ में चालक ने बताया कि यह शराब दुर्गा कालोनी ठेके से भरकर राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ तर्रे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।