फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोकलपुर दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गांव आसलवास निवासी रोहित उर्फ मिच्चू को गिरफ्फ्तार किया । पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने बताया कि 21 अगस्त को पुलिस को गांव गोकलपुर के पास तीन युवकों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव मांढ़िया कलां निवासी जतिन मृत मिला, जबकि दो अन्य युवक घायल थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गांव निगांनियावास निवासी हिमेश ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे युवक गांव बुड़ाना निवासी यशपाल को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना सदर में जतिन के पिता देशराज की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले इस मामले में तरुण उर्फ टीका, मंजीत, रितेश, मनीष, सुनील उर्फ सन्नी, आशीष, धर्मपाल उर्फ सतपाल, सौरव, पवित्र और गौरव उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन गाड़ियां, दो अवैध देसी पिस्तौल और एक रिवॉल्वर बरामद की गई थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश थी। 5 अगस्त को गांव बुड़ाना निवासी यशपाल और उसके साथी कांवड़ यात्रा के लिए पिकअप गाड़ी तैयार कर रहे थे।
इसी दौरान बुड़ानी निवासी नीरज के वहां से गुजरने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। इसके बाद 12 अगस्त को यशपाल और उसके साथियों ने बुड़ानी के एक युवक के साथ मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज हुआ था। इसी रंजिश के चलते 21 अगस्त को योजनाबद्ध तरीके से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें