फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मकान से नकदी व जेवरात चोरी मामले एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पुलिस ने पिछले वर्ष नवंबर माह में गांव हरचंदपुर के एक मकान से नकदी और जेवरात चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिल्वर सिटी, पावी सदकपुर हाल निवासी गांव शेखपुर के प्रेमपाल उर्फ लीला के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों देवेंद्र उर्फ सुभाष उर्फ मोटा, राज और जगदीश उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर चुकी है। गांव हरचंदपुर निवासी सत्यवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 नवंबर 2024 की रात अज्ञात लोग उसके घर से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बावल पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने ताजा कार्रवाई में प्रेमपाल उर्फ लीला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें