गांव रामपुरा में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की पीएनजी का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
- फोटो : शिक्षक के घर में लूट के दौरान खोली गई छोटी अलमारी।
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना और संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव रामपुरा में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आईजीएल की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएनजी की आपूर्ति से गांव की महिलाओं को खाना पकाने में अधिक सुविधा मिलेगी और पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में आईजीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं आयुष एवं चिकित्सा मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, पटौदी विधायक बिमला चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।