फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुल्फा बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। अवैध मादक पदार्थ सुल्फा बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला सदर गली कोसली निवासी भारत भूषण उर्फ चुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को सूचना मिली थी कि राहुल उर्फ दद्दू निवासी जो नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। जो वह आज भी नठेड़ा रोड फाटक के नजदीक पानी की टंकी के पास किसी को नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल उर्फ दद्दू निवासी मोहल्ला सदर गली कोसली बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 80 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सुल्फा बरामद किया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी राहुल उर्फ दद्दू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पूछताछ में आरोपी राहुल उर्फ दद्दू ने बताया कि वह भारत भूषण उर्फ चुन्नू के साथ मिलकर अवैध नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। जिस पर पुलिस ने वीरवार को इस मामले एक और आरोपी मोहल्ला सदर गली कोसली निवासी भारत भूषण उर्फ चुन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें