फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अश्लील फोटो खींचकर नकदी ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने एक युवक की अश्लील फोटो खींचकर 1 लाख 79 हजार रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी कर्मबीर उर्फ भुंडा के रूप में हुई है। इसी मामले में पुलिस एक महिला सहित चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत निवासी रामबीर ने 14 जनवरी को अपनी शिकायत में कहा था कि एक महिला के पास व्हाट्सएप मैसेज आए थे। महिला सुमन ने रामबीर को व्हाट्सएप काल कर गांव ढालियावास में बाईपास पर बुला लिया। महिला रामबीर को अपने साथ एक कमरे पर ले गई। कमरे ले जाने के बाद महिला ने अपने साथी महेश, मनीष व नफे सिंह को भी वहां बुला लिया। आरोपियों ने रामबीर के साथ मारपीट कर उसकी अश्लील फोटो ली और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये की मांग की। आरोपियों ने फोन-पे के जरिए रामबीर के खाते से अपने खातों में 1 लाख 79 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने शिकायत करने पर दुष्कर्म कर मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में सलिंप्त एक महिला सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को हुए एक और आरोपी गांव चेलावास निवासी कर्मबीर उर्फ भुंडा को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें