फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार साल से फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने गोवंश को वध के लिए कैंटर में ले जाने के मामले में चार साल से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जिला नूंह के गांव पंचगाव निवासी आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी 2020 को अपराध शाखा-1 रेवाड़ी पुलिस ने बस स्टैंड गोकलगढ़ के पास एक कैंटर से कुछ गोवंश को मुक्त कराया था। तस्कर गोवंश को वध के लिए लेकर जा रहे थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी मोहम्मदीन उर्फ मुल्ला व वाजिद उर्फ वज्जी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ में तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार साल से फरार एक और आरोपी आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें