बावल। बावल तहसील के नंबरदारों की बैठक शनिवार को बावल बिजली बोर्ड के पास आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि नंबरदार को मोबाइल व आयुष्मान जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बावजूद इसके अभी तक ये घोषणाएं पूरी नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणाओं को लागू नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश ने की। भिवानी से जिला प्रधान धर्मबीर, बरवाला से प्रधान सूरजभान ने भी शिरकत की। जिला के प्रधान ओमप्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सुरजन सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोरोन काल में जान गंवाने वाले नंबरदारों के लिए को दो मिनट का मौन रखा गया। हरियाणा प्रदेश के प्रधान चौधरी जिले सिंह ने नंबरदारों को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अक्टूबर 2018 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जो घोषणाएं की थीं, अब तक पूरी नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि नंबरदार को मोबाइल व आयुष्मान जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार को अपनी घोषणाओं पर अमल करना चाहिए। सरकार ने अपनी घोषणाओं को लागू नहीं किया तो नंबरदारों द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि नंबरदार गांव में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नंबरदार सरकार और लोगों के बीच की एक मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते हैं। सरकार द्वारा लागू की गई जनहित की नीतियों को गांव में पहुंचाते हैं। उन्होंने मांग की है नंबरदारों के रिक्त पदों को अति शीघ्र भरा जाए। इस अवसर पर सुरेश नंबरदार, रामसिंह नागल तेजु, सोमदत्त नंबरदार, सूबे सिंह, रामानंद, प्रीतम व रूपचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।