संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से ग्रीष्मकालीन विशेष रेलसेवा शुरू की गई है। रेलवे प्रशासन ने भावनगर टर्मिनस और शकूरबस्ती के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर होकर अगले दिन सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शकूरबस्ती पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09258 शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 30 मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से दोपहर 1 सवा बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में भावनगर पारा, सिहोर गुजरात, धोला और बोटाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, इकोनॉमी श्रेणी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें एसी कोच, स्लीपर, सामान्य श्रेणी, पावरकार और गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।