फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गाड़ी को टक्कर मार भागे पशु तस्करी के आरोपी

Fri, 31 May 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे के रायपुर रोड पर भगत सिंह स्मारक के पास गो-रक्षकों की गाड़ी को टक्कर मारकर पशु तस्करी के आरोपी फरार हो गए। घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

अनाज मंडी में सुबह 3 बजे कुछ लोग पिकअप में पशुओं को भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी गो-सेवा संगठन के लोगों को मिली। उन्होंने एक टीम बनाकर मौके पर गाड़ी का पीछा किया। पशुतस्करी के आरोपी रायपुर रोड की तरफ भाग रहे थे। जैसे ही शहीद भगत सिंह स्मारक के पास पहुंचे तो दोनों का आमना सामना हो गया। पिकअप गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर निकल आए। देखा तो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और पिकअप गाड़ी लेकर गो-तस्कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ईश्वर ने बताया कि सुबह लगभग पौने चार बजे जोर का धमाका सुनाई दिया। ऐसा लगा कि बाहर फायरिंग हो रही है। सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें