फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का पशु चारा जल कर राख

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला के गांव कंवाली में वीरवार की देर रात लाखों रुपए की कड़बी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब कड़बी पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कंवाली निवासी रणसिंह कोसलिया ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसने 50 एकड़ की बाजरे की फसल की कड़बी (पशु चारा) अन्य किसानों से खरीद कर एक जगह राजकीय कॉलेज के पीछे सती मंदिर के पास एकत्रित की थी। वीरवार की रात किसी ने कड़बी में आग लगा दी। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किए और इसकी सूचना डहीना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी, लेकिन कड़बी जल चुकी थी। फायर बिग्रेड की टीम ने बची हुई कड़बी पर पानी डाला ताकि अन्य किसानों की रखी कड़बी में आग न पहुंच सके। रणसिंह ने बताया कि कड़की की कीमत लगभग 2 लाख रुपए के लगभग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें