फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने वीरवार की सुबह हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जिले के गांव खोरी निवासी अशोक कुमार (43) बुधवार को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। रात को ही पथरी का ऑपरेशन हो गया था, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर रात को नहीं आए और कंपाउंडर ने उनके हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद रात में ही उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की सूचना मिलते ही वीरवार सुबह मृतक के परिजनों के अलावा गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उधर, पूरे मामले को लेकर अस्पताल के संचालक ने कहा कि मरीज उनके पास पहली बार 19 जुलाई को आया था। उस दिन ही उसके टेस्ट कराकर बीमारी बता दी गई थी, लेकिन उस वक्त मरीज ने घर बात करते इलाज शुरू कराने की बात कही थी। बुधवार को मरीज की ज्यादा तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे पहले सरकारी अस्पताल लेकर गए और वहां हालत खराब होने पर यहां लेकर आए। इस दौरान जांच करने पर पीलिया और संक्रमण ज्यादा मिला। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पूरा इलाज हुआ। अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाना बेबुनियाद है। हमने मरीज का अच्छे से इलाज किया।
विज्ञापन

----------
पुलिस अधिकारी का वर्जन
गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया गया। साथ ही परिजनों की ओर से किसी पर कोई कार्रवाई नहीं कराने का लिखित में बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सामान्य कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

-रण सिंह, थाना प्रभारी, माडल टाउन, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें