फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मुख्यमंत्री के नाम जिला राजस्व अ​धिकारी - फोटो : स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिला राजस्व अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन साैंपा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इससे पहले नेहरू पार्क में सभा की। सभा में यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी ने कहा कि हम हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर केंद्र व राज्य सरकार की अति महत्वपूर्ण स्कीम आईसीडीएस के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं को कुपोषण व बीमारियों से बचाने का कार्य वर्ष 1975 से कर रही हैं। हमने मामूली मानदेय में यह कार्य शुरू किया था। इस वर्ष इस स्कीम को लागू हुए लगभग 50 वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को ना तो पक्का करके नियमित सरकारी कर्मचारी घोषित किया गया है और ना ही सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को लागू करके आंगनवाड़ी वर्कर्स पर हेल्पर्स को पक्का किया जाए। जिला प्रधान ने मांग की कि वर्ष 2021-22 की हड़ताल के दौरान 975 टर्मिनेट की गई वर्कर्स व हेल्पर्स, जो बाद में बहाल की गई थी, उनका टर्मिनेशन के समय का वेतन प्रदान किया जाए, लाभार्थियों की ई-केवाईसी करने व फोटो कैप्चर करने के जटिल कार्य पर रोक लगाई जाए, पीएमएमवीवाई के तीन साल के बकाया का भुगतान किया जाए, ऑनलाइन रिचार्ज राशी 500 रुपये प्रति माह प्रदान की जाए, सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स की बीएलओ की ड्यूटी हटाई जाए सहित विभिन्न मांगे हैं। इस मौके पर सन्तोष, भतेरी, निर्मला, राजबाला, कमलेश, आशा देवी, कान्ता गीता, सुमन, बिन्दु शर्मा, नन्दा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें